Temporary Dividers Cause Accidents Police Act After Hindustan Report शहर के अस्थाई डिवाइडरों को पुलिस ने ठीक कराया , Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsTemporary Dividers Cause Accidents Police Act After Hindustan Report

शहर के अस्थाई डिवाइडरों को पुलिस ने ठीक कराया

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। सड़कों पर अस्थाई डिवाइडर बन रहे हादसों का सबब हेडिंग से हिन्दुस्तान अखबार ने बोले रुड़की अभियान के तहत गुरुवार को खबर प्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 18 April 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
शहर के अस्थाई डिवाइडरों को पुलिस ने ठीक कराया

सड़कों पर अस्थाई डिवाइडर बन रहे हादसों का सबब हेडिंग से हिन्दुस्तान अखबार ने बोले रुड़की अभियान के तहत गुरुवार को खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और शहर के तमाम डिवाइडरों को ठीक करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान अखबार का आभार जताया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शहर में कुछ जगहों पर स्थाई और कुछ जगहों पर अस्थाई डिवाइडर लगाया गया है। अस्थाई डिवाइडर गाड़ियों के टक्कर के चलते इधर उधर हो गए थे। जिसे ठीक करा दिया गया है। उन्होंने सभी से ट्रैफिक नियमों के तहत गाड़ी चलाने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।