Welcome Ceremony for BJP Appointees and District President Held in Mohanpura भाजपा में हर कार्यकर्ता समान अधिकार रखता है, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsWelcome Ceremony for BJP Appointees and District President Held in Mohanpura

भाजपा में हर कार्यकर्ता समान अधिकार रखता है

रुड़की, संवाददाता। शासन द्वारा नियुक्त किए गए दायित्वधारियों और जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में हर

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 17 June 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा में हर कार्यकर्ता समान अधिकार रखता है

शासन द्वारा नियुक्त किए गए दायित्वधारियों और जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता समान अधिकार रखता है और यही एक ऐसा दल है जिसमें आम कार्यकर्ता भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। दिल्ली रोड स्थित मोहनपुरा स्थित एक होटल में वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दायित्वधारी जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, अजीत सिंह, देशराज कर्णवाल और जिलाध्यक्ष मधु सिंह का स्वागत फूल मालाओं एवं शॉल पहनाकर किया। दायित्वधारियों ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे मजबूती के साथ निभाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद गौतम ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, शोभित गुप्ता, बाबूराम बालियान, संजय अरोड़ा, प्रदीप पाल, विनय बालियान, सुबोध शर्मा, शिनेश्वर सिंह, इकराम सिंह, विजय शर्मा, मोहित कुमार, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।