Police Seize 40 Kg Meat from Nepali Workers on Kedarnath Yatra Route केदारनाथ यात्रा मार्ग में दो अलग-अलग लोगों से किया 40 किलो मांस बरामद, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsPolice Seize 40 Kg Meat from Nepali Workers on Kedarnath Yatra Route

केदारनाथ यात्रा मार्ग में दो अलग-अलग लोगों से किया 40 किलो मांस बरामद

केदारनाथ यात्रा में लगातार पुलिस अवांछित लोगों के खिलाफ चेकिंग कर कार्यवाही कर रही है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है। रविवार को भी पुलिस ने दो अल

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSun, 8 June 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ यात्रा मार्ग में दो अलग-अलग लोगों से किया 40 किलो मांस बरामद

रुद्रप्रयाग, संवाददाता। केदारनाथ यात्रा मार्ग में रविवार को पुलिस ने दो लोगों से 40 किलो मांस बरामद कर उनका चालान किया है। चौकी फाटा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 नेपालियों के कब्जे से कट्टों व छोटे-छोटे थैलों में रखा हुआ मांस बरामद किया। पूछताछ में बताया गया कि मांस का उपयोग स्वयं व अन्य मजदूरों व घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे व्यक्तियों को विक्रय करना था। एक व्यक्ति के पास 10 किलो जबकि दो व्यक्ति के पास 15-15 किलो मांस बरामद किया गया। नेपालियों को कड़ी हिदायत देते हुए उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। आरोपी गोखरी बहादुर निवासी नेपाल हाल मजदूर सोनप्रयाग, विक्रम बहादुर निवासी नेपाल राष्ट्र हाल मजदूर फाटा एवं तोहलाका बहादुर निवासी नेपाल राष्ट्र हाल मजदूर सोनप्रयाग के खिलाफ कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।