BJP Appoints Govind Talukdar as Shaktifarm Mandal President गोविंद बने भाजपा शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP Appoints Govind Talukdar as Shaktifarm Mandal President

गोविंद बने भाजपा शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष

भाजपा ने गोविंद तालुकदार को शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। जिला चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा ने सूची जारी की, जिसमें गोविंद का नाम शामिल है। यह नियुक्ति प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 27 Feb 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
गोविंद बने भाजपा शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष

शक्तिफार्म। गोविंद तालुकदार को भाजपा शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा जिला चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में गोविंद तालुकदार को भाजपा शक्तिफार्म मंडल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। पर्यवेक्षकों की सहमति के आधार पर प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन के बाद गोविंद को शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अशोक माली को मंडल प्रतिनिधि मनोनीत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।