ध्रुव मुंजाल बने उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य
रुद्रपुर के उद्योगपति ध्रुव मुंजाल को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें उत्तराखंड हॉकी संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनका उद्देश्य युवा...
रुद्रपुर। स्थानीय उद्योगपति ध्रुव मुंजाल को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड हॉकी संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेश नेगी को अध्यक्ष और डॉ. डी.के. सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं, खेलों के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ध्रुव मुंजाल को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।ध्रुव मुंजाल पूर्व में खुद भी एक सक्रिय खिलाड़ी रहे हैं। बीते वर्ष आयोजित एक प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ध्रुव मुंजाल ने कहा कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है और वे युवाओं को इससे जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे। उनका उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।