भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह ने फूंका पंजाब सरकार और पुलिस का पुतला
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह से जुड़े किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस का पुतला दहन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने लाठीचार्ज करके उन्हें खनौरी और शंभू बार्डर से हटाया और 350 से अधिक...

काशीपुर संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह से जुड़े किसानों ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह से जुड़े किसान एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने पंजाब सरकार को किसान विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि पंजाब सरकार ने खनौरी बोर्डर और शंभू बार्डर से किसानों को लाठीचार्ज के बाद हटा दिया और जेसीबी की मदद से उनके तंबू उखाड़ कर फेक दिए। वही 350 से भी ज्यादा किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसकी वह निंदा करते है। और गिरफ्तार किसानों को जल्द छोड़े जाने की मांग की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अवतार सिंह,सुरेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह,राजू छीना,धर्मेंद्र सिंह,मेजर सिंह,पुरन सिंह,अमित सिंह, कश्मीर सिंह,सतनाम सिंह,खूब सिंह, छत्रपाल सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।