Former MP Balraj Pasi Criticizes Congress s Constitution Save Rally as Political Drama पूर्व सांसद पासी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को बताया नाटक, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFormer MP Balraj Pasi Criticizes Congress s Constitution Save Rally as Political Drama

पूर्व सांसद पासी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को बताया नाटक

पूर्व सांसद व बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष बलराज पासी ने कांग्रेस की प्रदेश में होने वाली संविधान बचाओ रैली को नाटक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रे

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 29 April 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद पासी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को बताया नाटक

रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व सांसद एवं बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष बलराज पासी ने कांग्रेस की प्रदेश में होने वाली संविधान बचाओ रैली को नाटक बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा देश हित की राजनीति करती है। अपने नकारात्मक रुख के चलते कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों का राजनीतिक भविष्य शून्य की तरफ खिसकता नजर आ रहा है। कांग्रेस की प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली देश समाज को बरगलाकर, अराजक माहौल पैदा कर, जनता के आत्मविश्वास को कमजोर करने की इसी साजिश का हिस्सा है। यह बात उन्होंने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी प्रत्येक पार्टी को अपनी बात रखने का अवसर देती है, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब उस समय किया जा रहा है, जब देश पहलगाम हमले से दुख और आक्रोश में है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुश्मनों को करारा जवाब देने की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति जारी है। वहीं कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है। यह बहुत शर्मनाक बात है, भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2014 से लेकर 2024 तक पूरे तरीके से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप में विपक्ष के नेता हैं लेकिन उनकी गंभीरता नेता विपक्ष की तरह नहीं है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता, महामंत्री अमित नारंग, मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़, गुड्डू खान, गोपी सागर, बिट्टू चौहान व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।