Retired Tehsildar Singrop Singh Negi s Autobiography Unveiled in Chamba मजदूर से हुजूर तक का सफर का हुआ विमोचन, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsRetired Tehsildar Singrop Singh Negi s Autobiography Unveiled in Chamba

मजदूर से हुजूर तक का सफर का हुआ विमोचन

चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी ने इस आत्मकथा को ईमानदारी की पहल बताया मजदूर से हुजूर तक का सफर का हुआ विमोचन

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीThu, 8 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर से हुजूर तक का सफर का हुआ विमोचन

विकासखंड चंबा के सारज्यूला पट्टी स्थित ग्राम सगवाण निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार सिंगरोप सिंह नेगी द्वारा लिखित आत्मकथा मजदूर से हुजूर तक का सफर (मेरी जीवन यात्रा) का विमोचन नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम बादशाही थौल स्थित लाडेसर आश्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला ने लेखक की स्पष्टवादिता और जीवन संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक हमारे समाज और परिवेश की सच्ची घटनाओं का दर्पण है। जबकि रघुभाई जड़धारी ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया और प्रकाशन यात्रा पर प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व प्रमुख थौलधार खेम सिंह चौहान, कवि सोमवारी लाल सकलानी, पूर्व सैनिक इंद्र सिंह नेगी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, निर्मला विष्ट, विक्रम सिंह रावत, संजय बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह धनोला, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।