Uttarakhand rain alert on mountains temperature rise imd latest weather update कहीं धूप,कहीं बारिश,उत्तराखंड में दिखेगी मौसम की आंखमिचौली,जानिए ताजा अपडेट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand rain alert on mountains temperature rise imd latest weather update

कहीं धूप,कहीं बारिश,उत्तराखंड में दिखेगी मौसम की आंखमिचौली,जानिए ताजा अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में उत्तराखंड में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढोतरी होगी। 11 जून से फिर से पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की उम्मीद है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 6 June 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
कहीं धूप,कहीं बारिश,उत्तराखंड में दिखेगी मौसम की आंखमिचौली,जानिए ताजा अपडेट

उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। सात से दस जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में उत्तराखंड में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढोतरी होगी। 11 जून से फिर से पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की उम्मीद है। केरल में एक सप्ताह पहले मानसून आने की वजह से उत्तराखंड में भी 10 से 15 जून के बीच इस बार मानसून की दस्तक की उम्मीद है।

मसूरी में तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहाना

पर्यटन नगरी मसूरी में गुरुवार सुबह से शाम तक चटक धूप रही। इससे पूरे दिन गर्मी का अहसास रहा। शाम 4 बजे मौसम के करवट बदलते ही आसमान में काले बादल छाने के साथ शहर में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।

दून में दिन में धूप,शाम को बारिश

राजधानी दून में गुरुवार को दिन में धूप खिली रही। जिससे तापमान में बुधवार के मुकाबले इजाफा हो गया। शाम के समय तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।