पति-पत्नी को पीटकर उतरवा दिए कपड़े और बनाई न्यूड वीडियो, जिसकी करते थे मदद वही निकली दगाबाज
दंपति को एक कमरे में बंद कर पहले उनकी नग्न वीडियो बनाई। फिर उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर उनसे दुष्कर्म करना भी कबूल करवाया।

हरियाणा के पलवल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हथीन थानाक्षेत्र के गांव मंडकोला गांव में दंपति को एक कमरे में बंद कर पहले उनकी नग्न वीडियो बनाई। फिर उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर उनसे दुष्कर्म करना भी कबूल करवाया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना की साजिश एक जानकार महिला ने ही रची।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने करीब ढाई वर्ष पहले मच्छगर निवासी वर्षा नामक महिला के साथ काम किया था। इसी कारण उससे उसका मिलना-जुलना हो गया। इस साल जनवरी महीने में वर्षा ने पीड़ित की पत्नी से एक लाख रुपये उधार लिए थे। 3 मई को उसकी पत्नी वर्षा के घर गई थी यहां उसने कहा कि उसकी मां को डिस्क की बीमारी है, इसे किसी डॉक्टर को दिखा दो। इस पर पीड़ित की पत्नी ने उजीना गांव में एक डॉक्टर को दिखाने का मशविरा दिया।
31 मई को वर्षा ने उनके फोन पर कॉल की। अगले दिन वह अपनी मां को लेकर उसके मायके मंडकोला पहुंच गई। इस पर वह दोनों पत्नी-पत्नी भी पहुंच गए और उनके पास फोन किया, लेकिन महिला ने उन्हें घर बुला लिया। इस पर वह दोनों उनके घर चले गए। वहां पहुंचते ही चार-पांच युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।
मारपीट कर रहे लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और जबरन कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इसके बाद शातिरों ने उनकी नग्न वीडियो बना ली। आरोपियों ने उनसे उसके बाद जबरन दुष्कर्म करने की बात कबूलने का दबाव बनाया। मारपीट के डर की वजह से पीड़ित ने दुष्कर्म करना कबूल कर लिया। उसके बाद दंपति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और इसके एवज में दस लाख रुपये की मांग की।