राज्य आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग
उत्तरकाशी, संवाददाता। चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों ने एक समान पेंशन देने और सरकारी नौकरी में मूल निवास 1950 लागू किए जाने की मांग की है। साथ ही त्रिस्

चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों ने एक समान पेंशन देने और सरकारी नौकरी में मूल निवास 1950 लागू किए जाने की मांग की है। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 30 फीसदी सीट राज्य आन्दोलनकारियों के लिए आरक्षित रखने की गुहार लगाई है। केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र सिंह पोखरियाल और जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान नेतृत्व में चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त समिति के बैनर तले जिला सभागार में आयोजित बैठक में राज्य आन्दोलनकारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों को भारत स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के तर्ज पर राज्य सैनानी दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को पता रहेगा उत्तराखण्ड कुर्बानियों से बना है।
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि आन्दोलनकारियों की पेंशन एक समान बढ़ाकर 25000 की जानी चाहिए। उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी हेतु मूल निवास 1950 लागू हो। संयुक्त समिति के संरक्षक चतर सिंह राणा व खुशहाल सिंह बिष्ट ने पंचायत चुनाव में 30 फीसदी सीट राज्य आन्दोलनकारियों के लिए आरक्षित होनी चाहिए। उत्तरकाशी से बड़कोट पुरोला मोरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन और उत्तरकाशी से लम्बगांव होते हुए बूढ़ाकेदार से केदारनाथ के लिए भी संचालन की मांग की गई। तय किया गया उक्त मांगों को लेकर राज्य आन्दोलनकारी बड़ी संख्या में 12 जून को जिला मुख्यालय में एकत्रित होंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। बैठक में समिति के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेन्द्र पोखरियाल, चिन्याली ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद जगूड़ी, सुभाष बड़थ्वाल, विजयपाल सिंह राणा, तेग सिंह राणा, चतर सिंह राणा, जगदीश प्रसाद भट्ट, खुशहाल सिंह बिष्ट, राजेश प्रसाद नौटियाल, अरविन्द अवस्थी, जेठू लाल भारती आदि ने भी विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।