सुनील कुमार अध्यक्ष और अनिल वर्मा महासचिव बने
डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त मोर्चा की बैठक में सुनील कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनिल वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता बारू नीराला ने की, जिसमें अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ।...

सुनील कुमार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनिल वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। नवीन चकराता पुरोड़ी में आयोजित मोर्चा की बैठक में उक्त पदाधिकारियों को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बारू नीराला ने बैठक में चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सर्वसम्मति से बारू निराला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिलीप चंद्रा को सचिव, जगत राम को उपसचिव, केसर सिंह को संगठन सचिव, प्रभु भारती को उप संगठन सचिव, प्रीतम भारती को सोशल मीडिया प्रभारी, रमेश चंद्र को मीडिया प्रभारी लेखाकार चुना गया। संरक्षक मंडल में शशि राम, डॉक्टर नन्द लाल भारती, धूम सिंह, भगत राम राही, शांति वर्मा, दौलत कुंवर, हरि सिंह, धनिया, खेम सिंह राणा, प्रेम सिंह, दलिया डीलर, मधुराम ,जालम सिंह, निक्की भारती, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, पूर्व प्रधान फागनिया राम, जय सिंह पूर्व बीबीसी मेंबर, चमन सिंह को रखा गया है।
दिनेश सीधियाण, जालम सिंह, सुरेंद्र सिंह, धन सिंह, सबल सिंह, पूर्व प्रधान गेंदा राम, आशु भारती, दीवान सिंह, कुंदन सिंह ,चतर सिंह, दिनेश निराला, शशि कुंवर, प्रमोद कुमार, सुरेश सिंह ,राजवीर सिंह ,विनोद कुमार, मोहित, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।