Villagers Protest Against Mining Company Diverting Yamuna River Flow in Khera Gunat खनन के लिए बदल दी यमुना नदी की धारा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsVillagers Protest Against Mining Company Diverting Yamuna River Flow in Khera Gunat

खनन के लिए बदल दी यमुना नदी की धारा

- ग्राम पंचायत धनपौ के खेड गुनाट में किया जा रहा है यह कार्य ह कार्य कालसी संवाददाता। कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धनपौ के खेड़ा गुनाट में खनन क

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरTue, 3 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
खनन के लिए बदल दी यमुना नदी की धारा

कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धनपौ के खेड़ा गुनाट में खनन कार्य करने के लिए यमुना नदी की धारा को ही बदल दिया है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। कहा कि यदि कंपनी ने यमुना नदी की धारा को उसके मूल रूप में वापस नहीं किया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीण शुरवीर सिंह तोमर,चमन सिंह,करम सिंह संदीप तोमर राजेंद्र सिंह मनोज तोमर आनंद सिंह ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के नाम पर कंपनी मानकों को ताक पर रखकर नदी की मुख्य धारा को मोड़कर क्रशर के लिए खनन कर रही है। कहा कि इससे पूर्व ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को रुकवाया था, लेकिन अब कंपनी द्वारा खनन के लिए नदी की मुख्य धारा को ही मोड़ दिया है जो की एनजीटी के नियमों के विरुद्ध है।

कहा की ग्रामीणों को अभी तक उनकी भूमि और परिसंपत्तियों का मुआवजा नहीं मिला है। एलएनटी कंपनी का क्रशर टिहरी जिले के नैनबाग तहसील अंतर्गत यमुना नदी के किनारे डंपिंग जोन पर लगा हुआ है और क्रशर के लिए खनन जिला देहरादून की तहसील कालसी अंतर्गत यमुना नदी की मुख्य धारा को मोड़कर किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।