Scott Kelly shared in depth perspective on life aboard the International Space Station अंतरिक्ष में ऐसे बीतता है आम दिन, स्पेस में 340 दिन लगातार रहने वाले यात्री ने क्या बताया?, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Scott Kelly shared in depth perspective on life aboard the International Space Station

अंतरिक्ष में ऐसे बीतता है आम दिन, स्पेस में 340 दिन लगातार रहने वाले यात्री ने क्या बताया?

  • स्कॉट केली अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं जो चार बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जा चुके हैं। उनके नाम लगातार 340 दिनों तक स्पेस में रहने का भी रिकॉर्ड है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
अंतरिक्ष में ऐसे बीतता है आम दिन, स्पेस में 340 दिन लगातार रहने वाले यात्री ने क्या बताया?

हाल ही में भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की 286 दिनों बाद धरती पर सकुशल वापसी हुई थी। स्पेस में इतने दिन गुजारने के बाद उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चिंताएं सामने आईं। इस दौरान लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठें। अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपना दिन कैसे बिताते हैं? वह वहां किस तरह के कार्य करते हैं? क्या उन्हें कोई छुट्टी मिलती है? वह कब सोते हैं और कैसे? इन सब सवालों के जवाब दिए हैं स्कॉट केली ने। स्कॉट केली इस क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। स्कॉट केली का जन्म 21 फरवरी 1964 को अमेरिका में हुआ था। केली चार बार अंतरिक्ष की यात्रा पर जा चुके हैं। उनके नाम लगातार 340 दिनों तक स्पेस में रहने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने लगभग 520 से ज्यादा दिन अंतरिक्ष में गुजारे हैं।

हाल ही में न्यूज 18 के एक कार्यक्रम के दौरान नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री और रिटायर्ड अमेरिकी नेवी कैप्टन स्कॉट केली ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जीवन को लेकर रोचक बातें साझा की हैं। केली ने बताया है कि अंतरिक्ष में एक आम दिन कैसा होता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ISS पर एक सामान्य दिन GMT के समय के हिसाब से ही चलता है। आप आम तौर पर सुबह छह बजे उठते हैं। फिर आपको कुछ रिसर्च करने होते हैं। इसमें खुद के मेडिकल सैंपल लेने होते हैं। इसके बाद सुबह की गतिविधियों को जल्दी से निपटाया जाता है, जैसे नहाना, अपने शरीर पर गंदगी को वॉशक्लॉथ से साफ करना और नाश्ता करना।"

उन्होंने आगे वहां होने वाले कामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया, “और फिर अगले 12 घंटे हमें साइंटिफिक रिसर्च करने, कुछ चीजों की देखरेख और फिर हार्डवेयर को ठीक करने की जिम्मेदारी दी जाती है। वहां खूब सारी एक्सरसाइज भी करनी होती है। और फिर दिन के अंत में, रात के खाने के समय, शाम के सात बजे, अगले दिन की योजना के बारे में बात करने के लिए ग्राउंड के साथ एक कॉन्फ्रेंस करते हैं। फिर रात का खाना खाते हैं और फिर आराम का समय होता है।”

ये भी पढ़ें:अंतरिक्ष की सैर पर साथ निकले रूस और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स, क्यों खास है यह मिशन
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच रूस का अंतरिक्ष में रहस्यमयी दांव! खुफिया सैन्य मिशन की अटकलें तेज
ये भी पढ़ें:अंतरिक्ष के 'नए दानव' से धरती तो बच गई, चांद पर खतरा बढ़ा; वैज्ञानिकों ने बताया
ये भी पढ़ें:सुनीता विलियम्स के बाद एक और भारतीय अंतरिक्ष में जाने को तैयार, नाम है अनिल मेनन

स्कॉट पेली ने आगे बताया कि स्पेस में यात्रियों को वीक ऑफ भी मिलता है, लेकिन यह सिर्फ एक दिन का होता है। केली ने बताया, “कभी-कभी हमारी रोजाना की दिनचर्या स्पेसवॉक या रोबोटिक्स गतिविधियों जैसी चीजों से बाधित होती है। लेकिन आम तौर पर अधिकांश दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर सामान को ठीक करने या रखरखाव करने में भी बीतता है।" केली ने क्रू के शेड्यूल का उल्लेख करते हुए बताया, " आम तौर पर हमें एक दिन की छुट्टी मिलती है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।