IMD Mausam Samachar UP Delhi madhya pradesh haryana punjab Baarish Cold double attack alert kal ka weather updates अभी गई नहीं है सर्दी, गलन और बारिश बिगाड़ेगी मौसम का मिजाज; कैसा रहेगा दिल्ली-UP का हाल, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़IMD Mausam Samachar UP Delhi madhya pradesh haryana punjab Baarish Cold double attack alert kal ka weather updates

अभी गई नहीं है सर्दी, गलन और बारिश बिगाड़ेगी मौसम का मिजाज; कैसा रहेगा दिल्ली-UP का हाल

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 22 और 23 जनवरी को बारिश और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 Jan 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
अभी गई नहीं है सर्दी, गलन और बारिश बिगाड़ेगी मौसम का मिजाज; कैसा रहेगा दिल्ली-UP का हाल

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा था मगर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के वापसी की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 22 और 23 जनवरी को बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

कैसा रहेगा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे के कारण दृश्यता कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम रही। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। वहीं मध्य प्रदेश के मंडला में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।