Panchang 12 May 2025: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानें सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त
Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Today Panchang 12 May 2025: हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आज 12 मई 2025, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है। यह दिन गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म सिद्धार्थ गौतम था। महात्मा बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। पढ़ें आज का पंचांग-
पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 12 मई 2025 सोमवार, शक संवत्: 22 वैशाख (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 29 वैशाख मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 13 जिल्काद 1446, विक्रमी संवत्: वैशाख शुक्ल पूर्णिमा रात्रि 10.26 बजे तक, स्वाति नक्षत्र प्रातः 06.17 बजे तक उपरांत विशाखा नक्षत्र, वरीयान योग, चंद्रमा तुला राशि में रात्रि 02.28 बजे तक उपरांत वृश्चिक राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। प्रातः 07.30 मिनट से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। वैशाख पूर्णिमा। श्री बुद्ध जयंती। श्री कूर्म जयंती। महर्षि भृगु जयंती।
सूर्योदय- 05:32 ए एम
सूर्यास्त- 07:03 पी एम
चन्द्रोदय- 06:57 पी एम
चन्द्रास्त- 05:31 ए एम, मई 13
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 ए एम से 04:50 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:29 ए एम से 05:32 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:33 पी एम से 03:27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:02 पी एम से 07:23 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:03 पी एम से 08:06 पी एम
अमृत काल- 11:18 पी एम से 01:05 ए एम, मई 13
रवि योग- 05:32 ए एम से 06:17 ए एम
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- 07:14 ए एम से 08:55 ए एम
यमगण्ड- 10:36 ए एम से 12:18 पी एम
आडल योग- 06:17 ए एम से 05:32 ए एम, मई 13
गुलिक काल- 01:59 पी एम से 03:40 पी एम
भद्रा- 05:32 ए एम से 09:14 ए एम