Aaj Ka Rashifal 12 June 2025 aries to pisces horoscope today bhavishyafal daily Future prediction आज का राशिफल 12 जून: वृश्चिक राशि वालों के पास आएगा धन, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 12 June 2025 aries to pisces horoscope today bhavishyafal daily Future prediction

आज का राशिफल 12 जून: वृश्चिक राशि वालों के पास आएगा धन, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

Today Horoscope 12 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 12 जून 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 12 जून का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
आज का राशिफल 12 जून: वृश्चिक राशि वालों के पास आएगा धन, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। बुध और गुरु मिथुन राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बन सकते हैं। राह की विघ्न-बाधा खत्म हो चुकी है। अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार तरक्की में बाधा डालती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें

वृषभ राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। बचकर पार करें। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन संपन्नता भी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय होगा। लेखकों के लिए अच्छा समय। लेकिन संतान और प्रेम के लिए अच्छा समय नहीं होगा। भावुक बने रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:11 जून से अस्त हो रहे देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। खासतौर पर व्यापार अच्छा रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार, धन-दौलत बहुत अच्छा रहेगा। जुबान पर काबू रखें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। चिड़चड़ापन बना रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। मन चिंतित रहेगा। पीली वस्तु दान करें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में बुध हुए उदित, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!