cancer horoscope today aaj ka kark rashifal 4 june 2025 daily future predictions कर्क राशिफल 4 जून 2025: आज होगा धन-लाभ, व्यापार में होगा लाभ, पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़cancer horoscope today aaj ka kark rashifal 4 june 2025 daily future predictions

कर्क राशिफल 4 जून 2025: आज होगा धन-लाभ, व्यापार में होगा लाभ, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Cancer Horoscope Today aaj ka Kark rashi rashifal 4 June 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 June 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
कर्क राशिफल 4 जून 2025: आज होगा धन-लाभ, व्यापार में होगा लाभ, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Cancer Daily Horoscope,aaj ka kark rashifal कर्क राशिफल 4 जून 2025 : आज आपका रोमांटिक रिलेशनशिप मजबूत होगा। प्रोफेशनल सफलता से संतुष्टि मिलेगी। कोई सीरियस फाइनेंशियल परेशानी सामने नहीं आएगी। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी।

लव राशिफल- आपको बातचीत में ओपन रहना चाहिए और इससे लवर के साथ ज्यादातर झगड़े खत्म हो जाएंगे। एक रोमांटिक डिनर की प्लानिंग बनाएं जहां आप शादी की तैयारियों पर विचार कर सकते हैं। कुछ महिलाओं को आज माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो लवर को फोन करके अपनी फीलिंग्स जाहिर करें। इससे रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें कोई नया दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है, लेकिन प्रपोजल देने से पहले हर पहलू को एनालाइज करें। शादीशुदा महिलाएं आज कंसीव कर सकती हैं।

करियर राशिफल- सभी प्रकार के प्रोफेशनल लड़ाई-झगड़ों से बचें क्योंकि प्रोफेशनल ग्रोथ में रूकावट वह आखिरी चीज है जो आप लाइफ में चाहते हैं। निहित स्वार्थ वाले कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। इसका सामना करने के लिए साहसी बनें। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू शेड्यूल होंगे और आपको जल्द ही एक ऑफर लेटर भी मिल सकता है। आप नौकरी या हायर स्टडीज के लिए विदेश जा सकते हैं। बिजनेसमैन नई डील करने में सफल होंगे। जो छात्र किसी विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने की प्लानिंग बना रहे हैं, उनकी बाधाएं दूर होंगी।

आर्थिक राशिफल- पैसों से जुड़ा कोई बड़ा मुद्दा दिन में खलल नहीं डालेगा। कई स्रोतों से धन का आगमन होगा। इससे आपको निवेश सहित महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिलेगी। आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। कुछ महिलाएं कानूनी संपत्ति विवादों में जीत हासिल करेंगी। बिजनेसमैन प्रमोटरों के जरिए धन जुटाने में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

स्वास्थ्य राशिफल- सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि फेफड़े या लीवर से जुड़ी परेशानी वाले कर्क राशि वालों को दिन के दूसरे भाग में थोड़ी परेशानी होगी। भारी वस्तुएं उठाने से बचना चाहिए और आपको बाल झड़ने, विजन से जुड़ी परेशानी और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को छोटी-मोटी एलर्जी होगी।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!