मकर राशिफल 6 जून: धन की प्राप्ति के आसार, नई फील्ड में चमक सकता है करियर
Capricorn Horoscope: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Capricorn Horoscope, मकर राशिफल, 6 जून 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का बहुत अच्छा रहेगा। लव प्रपोजल मिल सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। इसके अलावा आज धन मिलने की भी संभावना है। अपने आप को हर परिस्थिति में शांत रखें और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
लव राशिफल-
आज पारिवारिक समारोह या पार्टी में आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिससे आपको प्रपोजल मिल सकता है। आज आपके पार्टनर आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। रिलेशनशिप में थोड़ी तकरार हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के झगड़े ओपन कम्युनिकेशन से सुलझ जाएंगे। अपने माता-पिता की मंजूरी के लिए अपने पार्टनर को उनसे मिलाएं। मकर राशि वाली महिलाओं को लव प्रपोजल मिलने की संभावना है।
करियर राशिफल-
आज आपकी ऑफिस का दिन बहुत अच्छा रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। नई फील्ड में करियर चमकाने के लिए नई जिम्मेदारियां लें। आज आईटी, एनीमेशन और कॉपीराइटिंग क्षेत्र में काम करने वालों पर टार्गेट पूरा करने का प्रेशर हो सकता है पर अंत में अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल होंगे। बिजनेस करने वालो के लिए बिजनेस को बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का सही समय है। भाग्यशाली लोग अपना बिजनेस विदेश में बढ़ाएंगे। कारोबारियों को लोकल अथॉरिटी के साथ कुछ समस्याएं आ सकती है जिन्हें तुरंत सुलझाएं।
आर्थिक राशिफल-
आज आपको समृद्धि मिलेगी और धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। इससे मनी मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। अपने भाई-बहन और रिश्तेदारों से धन संबंधी मुद्दों का हल करें। आज घर की रिनोवेशन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए अच्छा दिन है। आज परोपकार के लिए धन का दान या दोस्त को आर्थिक सहायता करने के लिए अच्छा दिन है।
स्वास्थ्य राशिफल-
आज सुबह पार्क में वॉक और पेड़ की छांव में बैठने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। ऑफिस और पर्सनल लाइव में अच्छा बैलेंस बनाकर रखें। आज दिन हृदय और किडनी संबंधी समस्या वालों के लिए थोड़ा कठिन होगा। वृद्ध लोगों को जोड़ों में दर्द हो सकता है। आज आप अपनी डाइट और लाइफ स्टाइल का ध्यान रखें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)