Dhanteras Citywise Muhurat 2024: धनतेरस पर आपके शहर का पूजन व खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है, देखें यहां
- Dhanteras Citywise Muhurat 2024: दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। जानें धनतेरस पर सिटीवाइज पूजन का शुभ मुहूर्त-

Dhanteras Citywise Puja Muhurat 2024: धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वतंरि की पूजा का विधान है। इस साल धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। जानें धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त की सिटीवाइज टाइमिंग-
धनतेरस पर पूजा व खरीदारी का सिटीवाइज शुभ मुहूर्त-
पुणे- 07:01 पी एम से 08:33 पी एम
नई दिल्ली- 06:31 पी एम से 08:13 पी एम
चेन्नई- 06:44 पी एम से 08:11 पी एम
जयपुर- 06:40 पी एम से 08:20 पी एम
हैदराबाद- 06:45 पी एम से 08:15 पी एम
गुरुग्राम- 06:32 पी एम से 08:14 पी एम
चंडीगढ़- 06:29 पी एम से 08:13 पी एम
कोलकाता- 05:57 पी एम से 07:33 पी एम
मुंबई- 07:04 पी एम से 08:37 पी एम
बेंगलुरु- 06:55 पी एम से 08:22 पी एम
अहमदाबाद- 06:59 पी एम से 08:35 पी एम
नोएडा- 06:31 पी एम से 08:12 पी एम
धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगा और 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 31 मिनट कर रहेगा।