Eid-ul-Fitr 2025: 31 या 1 अप्रैल ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी? जानें डेट
- Eid-ul-Fitr 2025 : इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ईद-उल-फितर बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। रमजान समाप्त होने के बाद चांद दिखाई देने पर ईद की तारीख तय की जाती है।

Eid-ul-Fitr 2025:: ईद उल फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। हर साल रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ईद-उल-फितर बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। रमजान समाप्त होने के बाद चांद दिखाई देने पर ईद की तारीख तय की जाती है। आइए जानते हैं इस साल मीठी ईद का पर्व किस दिन मनाया जा सकता है-
31 या 1 अप्रैल ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी? जानें डेट
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान खत्म होने के बाद शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। चांद दिखाई देने पर रमजान के महीने की शुरुआत हुई थी। इसी तरह चांद दिख जाने पर ही रमजान महीने की समाप्ति व ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए अगर 30 मार्च के दिन रात में चांद का दीदार हो जाता है तो ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं, अगर 31 मार्च 2025 की रात को चांद दिखाई देता है तो मंगलवार के दिन 1 अप्रैल, 2025 को ईद मनाई जाएगी।
इस्लाम धर्म में ईद उल फितर का त्योहार खास महत्व रखता है। रमजान में रोजे रखे जाते हैं। आमतौर पर रमजान का महीना 30 दिनों का होता है, जिसकी शुरुआत चांद के दीदार के साथ और समाप्ति भी चांद के दीदार के साथ होती है। रमजान महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा रखने वाले ना ही अन्न और ना ही जल का सेवन करते हैं। रोजा की शुरुआत सुबह की शहरी से होती है और समाप्ति शाम की इफ्तारी से।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।