FengShui: Bringing these things home during Chaitra Navratri 2025 is considered extremely auspicious फेंगशुई: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों को घर लाना माना जाता है बेहद शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़FengShui: Bringing these things home during Chaitra Navratri 2025 is considered extremely auspicious

फेंगशुई: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों को घर लाना माना जाता है बेहद शुभ

  • FengShui : चैत्र नवरात्रि के दिनों में फेंग शुई की कुछ वस्तुएं घर लाना काफी शुभ माना जाता है। अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने व सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए चैत्र नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 2 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
फेंगशुई: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों को घर लाना माना जाता है बेहद शुभ

FengShui, फेंगशुई: फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं बेहद शुभ मानी जाती हैं। ऐसी वस्तुओं को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है साथ ही सुख-समृद्धि का वास भी रहता है। चैत्र नवरात्रि के दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन दिनों में फेंग शुई की कुछ वस्तुएं घर लाना काफी शुभ माना जाता है। अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने व सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए चैत्र नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें-

चैत्र नवरात्रि में इन चीजों को घर लाना माना जाता है बेहद शुभ

तीन सिक्के- चैत्र नवरात्रि में तीन सिक्के लाएं। फेंगशुई में तीन सिक्कों को बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर या लाल धागे में बांधकर घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है।

ये भी पढ़ें:कब है कामदा एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त व पूजाविधि
ये भी पढ़ें:नवरात्रि के छठे दिन कब करें पूजा, जानें मुहूर्त व पूजाविधि

लाफिंग बुद्धा- चैत्र नवरात्रि में लाफिंग बुद्धा लाएं। फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर की समृद्धि बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

कछुआ- चैत्र नवरात्रि में फेंग शुई कछुआ घर लाएं। फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्तर की दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर जी से है। इसलिए उत्तर दिशा में पानी के जार में कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। उत्तर दिशा में कछुआ रखने से भगवान कुबेर की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

मनी प्लांट- चैत्र नवरात्रि में मनी प्लांट लाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!