फेंगशुई: घर पर रखें ये 4-5 चीजें, बढ़ेगी सुख-संपदा
- FengShui, Feng Shui tips : फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स से तंग आ चुके हैं तो फेंगशुई के कारगर टिप्स आजमा सकते हैं। फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों की मदद से आप अपनी आर्थिक दिक्कतों को कम कर सकते हैं।

FengShui, फेंगशुई: फेंगशुई के उपाय आपके घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं। यह चीनी वास्तु शास्त्र है। फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स से तंग आ चुके हैं तो फेंगशुई के कारगर टिप्स आजमा सकते हैं। फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों की मदद से आप अपनी आर्थिक दिक्कतों को कम कर सकते हैं।
घर पर रखें ये 4-5 चीजें, बढ़ेगी सुख-संपदा
फेंगशुई पिरामिड- घर में सुख-संपदा बढ़ाने के लिए फेंगशुई पिरामिड रखें। इसे पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे पैसों का फ्लो बना रहता है।
लाफिंग बुद्धा- घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से वास्तु दोष, मानसिक परेशानी या आर्थिक दिक्कतें कम हो सकती हैं। दोनों हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रख सकते हैं।
चीनी ड्रैगन- चीनी ड्रैगन का प्रतीक फेंग शुई शास्त्र में शुभ माना गया है। इसे रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर करने में मदद मिलती है।
बांस का पौधा- घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है बैंबू ट्री। ईस्ट कॉर्नर में बैंबू ट्री लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। बांस का पौधा घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।
विंड चाइम- घर की खूबसूरती बढ़ाता है विंड चाइम। इसलिए घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप विंड चाइम लगा सकते हैं।
फेंगशुई मेंढक- अगर आप आर्थिक परेशानी से घिरे हुए हैं तो आज ही अपने घर में फेंगशुई का मेंढक लाएं। फेंगशुई मेंढक की मूर्ति बेहद ही लकी मानी जाती है, जिससे रुपए पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।