Health Services Strengthened Ahead of Summer and Festivals in Maharajganj गर्मी व पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHealth Services Strengthened Ahead of Summer and Festivals in Maharajganj

गर्मी व पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश

Maharajganj News - महराजगंज में गर्मी और त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आकस्मिक सेवाओं को सुचारू रखने, दवाओं और एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 9 June 2025 09:32 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी व पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी और त्योहार के मद्देनजर शासन स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश जारी हुआ है। सभी आकस्मिक सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। पर्याप्त दवाएं, एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि प्रमुख सचिव स्तर से जारी निर्देशों के बारे में सभी अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है। निर्देशित किया गया है कि 102, 108 व एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तथा पैथालॉजी सेवाओं की क्रियाशीलता बनाई रखी जाएं।

सभी उपकरणों को क्रियाशील रखा जाए। अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों के रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई और जन जागरूकता अभियान जारी रखा जाए। मरीजों और तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल, पंखे,कुलर की क्रियाशीलता और छायादार स्थान व्यवस्था भी की जाए। दस इंडिकेटर पर खराब प्रदर्शन हुआ तो नोडल होंगे जिम्मेदार सीएमओ ने आकांक्षात्मक ब्लाकों के सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी दस इंडिकेटर पर बेहतर प्रगति होनी चाहिए। अगर किसी भी ब्लाक का प्रदर्शन खराब हुआ तो नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। जिले में छह आकांक्षात्मक ब्लॉक हैं। दस इंडिकेटर्स में एएनसी पंजीकरण, 4 एएनसी, संस्थागत प्रसव, एलबीडब्ल्यू, सम्पूर्ण टीकाकरण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एन्क्वास फैसिलिटी, टीबी इलाज, तथा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुख हैं। इन दस इंडिकेटर की मानीटरिंग शासन स्तर से की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।