Happy Buddha Purnima Wishes 2025: Messages quotes WhatsApp & Facebook statuss Happy Buddha Purnima Wishes : बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, इन खूबसरत संदेशों से दें अपनों को बधाईयां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Buddha Purnima Wishes 2025: Messages quotes WhatsApp & Facebook statuss

Happy Buddha Purnima Wishes : बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, इन खूबसरत संदेशों से दें अपनों को बधाईयां

Happy Buddha Purnima Wishes : वैशाख माह के पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
Happy Buddha Purnima Wishes : बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं, इन खूबसरत संदेशों से दें अपनों को बधाईयां

Buddha Purnima Wishes : वैशाख माह के पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस साल 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध को श्रीहरि विष्णु का नौवां और आखिरी अवतार माना गया है। इस विशेष दिन को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है।इस दिन बौद्ध मंदिरों में भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और ज्ञान की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। इस पावन दिन की सभी को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं...

Buddha Purnima Wishes, Buddha Purnima Messages-

दिल में नेक ख्याल हो

और होठों पर सच्चे बोल

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर सर

आपको शांति मिले अनमोल

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

जीवन में कई संकट आएंगे

पर बुद्ध की तरह शांत रहो

इस बुद्ध पूर्णिमा को दिल से मनाओ

मन की हर बात हर काम प्रेम से करो।

ध्यान में है वास्तविक सुख

ज्ञान में है असीम शांति

सदा रहे प्रभु का ध्यान

यही कहती है बुद्ध की पाती

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा

हर दिन आपके जीवन में ले आए

सुख, शांति और समाधान

श्रद्धा और अहिंसा के दूत को

आज तहे दिल से प्रणाम।

प्रभु का हाथ आपके सर पर हो,

सुख समृद्धि आपके दर पर हो

जो आप चाहे वो जरूर पाए,

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

सच का साथ देते रहो

अच्छा सोचो अच्छा कहो

प्रेम धारा बनके बहो

आपके लिए बुद्ध जयंती शुभ हो

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

सुख और दुख जीवन के रंग हैं,

सब सही है अगर श्रद्धा संग है,

भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग है,

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा

सच का साथ देते रहो

अच्छा सोचो अच्छा कहो

प्रेम धारा बनके बहो

आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा।

बुद्ध के ध्यान में मगन है

सबके दिल में शांति का वास है

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा

सबके लिए इतनी ख़ास है

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा का अवसर है

खुशी और साधना से घर भरा रहे

जो भी आए आपके जीवन में

दिल के करीब और प्यारा रहे

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

न हो द्वेष, न हो क्लेष

न हो मन में कोई भी शक

भगवान बुद्ध दे आपको

सुख, समृद्धि और शांति

आरंभ से अंत तक

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

प्रेम स्वभाव और शांति

यही है भगवान बुद्ध की दिशा

इस बुद्ध पूर्णिमा पर

करते हैं आपकी खुशहाली की आशा

बुद्ध पूर्णिमा की बधाई

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 12 से 18 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!