Buddha Purnima 2025 quotes wishes in hindi to share loved ones Buddha Purnima 2025 quotes: तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य, पढ़ें उनके ये प्रेरणादायक उपदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Buddha Purnima 2025 quotes wishes in hindi to share loved ones

Buddha Purnima 2025 quotes: तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य, पढ़ें उनके ये प्रेरणादायक उपदेश

बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र पर्व बुद्ध पूर्णिमा सोमवार को मनायी जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनायी जाती है। भगवान बुद्ध ने कहा था तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य, पढ़ें उनके ऐसे ही प्रेरणादायक उपदेश

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 May 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
Buddha Purnima 2025 quotes: तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य, पढ़ें उनके ये प्रेरणादायक उपदेश

बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र पर्व बुद्ध पूर्णिमा सोमवार को मनायी जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनायी जाती है। इस दिन को वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा या वेसाक भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और उनका परिनिर्वाण यानी तीन बातें एक ही दिन घटी थीं। इसलिए यह दिन बहुत खास माना जाता है। इस बार भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती मनायी जाएगी। यह पर्व भारत में ही नहीं, थाईलैंड, चीन, कम्बोडिया, नेपाल, श्रीलंका, जापान, तिब्बत जैसे विभिन्न देशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छिप सकता।

बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।

तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

शक खतरनाक है। शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।

सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो।

मन और शरीर दोनों के लिए स्वस्थ रखने का रहस्य है- अतीत पर शोक मत करो, ना ही भविष्य की चिंता करो, बल्कि बुद्धिमानी और ईमानदारी से वर्तमान में जियो।

क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है।

हर दिन एक नया दिन होता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीता हुआ कल कितना मुश्किल था हर दिन का एक नया सवेरा एक नई उम्मीद लेकर पैदा होता है।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!