Happy Holi Wishes Images Photos : Happy Holi Wishes in hindi sms messages quotes whatsapp status Happy Holi Wishes Images, Photos : होली पर अपनों को ये बेस्ट मैसेज, SMS और फोटो भेजकर करें विश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Holi Wishes Images Photos : Happy Holi Wishes in hindi sms messages quotes whatsapp status

Happy Holi Wishes Images, Photos : होली पर अपनों को ये बेस्ट मैसेज, SMS और फोटो भेजकर करें विश

  • Happy Holi Wishes Images Photos : होली भारतीय परंपरा में आनंदोल्लास का सर्वेश्रेष्ठ पर्व है। होली पर रंग जाने और रंगने के आनंद की बात ही कुछ और है। मस्ती के बीच आप भी अपने दोस्तों को मसैज भेज विश कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 March 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
Happy Holi Wishes Images, Photos : होली पर अपनों को ये बेस्ट मैसेज, SMS और फोटो भेजकर करें विश

Happy Holi 2025 Wishes In Hindi , Images , Photos : होली भारतीय परंपरा में आनंदोल्लास का सर्वेश्रेष्ठ पर्व है। होली पर रंग जाने और रंगने के आनंद की बात ही कुछ और है। यह आनंद भारत की भूमि पर ही मिल सकता है। रंगों में रंग जाने का त्योहार होली इस बार 14 मार्च यानी कल है। रंग, प्यार और हर्षोल्लास से भरपूर इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। छोटे हों या बड़े सभी एक दूसरे से होली विश करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी होली से एक दिन पहले ही लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को हैप्पी होली के मैसेज, होली शायरी और होली के फोटो भेजकर शुभकामना संदेश दे रहे हैं। आप भी अपने दोस्तों को ये मसैज भेज सकते हैं -

रीत का पीला, नेह का नीला

हर्ष का हरा, लावण्य की लाली

प्रेम के जल में हमने मिला ली

उस रंग से मैं खुद को रंग दूं

इसको रंग दूं उसको रंग दूं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

होली के खूबसूरत रंगों

की तरह आपको

रंगो भरी, उमंगों भरी,

हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपके जीवन का हर पल रंगीन रखें।

होली खेलई बनेगी, रूठे अब ना चलेगी।

मेरी कहा तू मान नवेली जब बा रंग सनेगी।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi Wishes Images

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली

खुशियों से भर जाए आपकी झोली

आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली

प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली

मुबारक हो आपको होली

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

हैप्पी होली 2025

खा के गुजिया, पी के भंग,

लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,

बजा के ढोलक और मृदंग,

खेलें होली हम तेरे संग...!

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi Wishes Images

सतरंग रंग लिए आए होली,

गांव शहर में छाई होली,

रंगों में डूबे साथी सजनी,

होली है और धूम मची है,

भांग की खुमारी छाई है,

तन में मस्ती मन में मस्ती,

होली की मस्ती सब और छाई है...

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

लाल गुलाबी रंग है

झूम रहा संसार

सूरज की किरण

खुशियों की बहार

चांद की चांदनी अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi Wishes Images

तेरे गालों पे जब गुलाल लगा

ये जहां मुझ को लाल लाल लगा

- नासिर अमरोहवी

गुझिया की महक आने से पहले

रंगों में नहाने से पहले

होली के नशे में गुम होने से पहले

हम आपसे कहते हैं हैप्पी होली सबसे पहले