Sun Transit : 15 मई को मेष से वृषभ में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Sun Transit In Taurus : मई माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

Sun Transit In Taurus Surya Gochar Vrishabh Rashi Mein: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। मई माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता रहेगी। आय के नए साधन बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। साझेदारी के बिजनेस में मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आपको नौकरी-कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगा। विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। इस अवधि में आपके सभी सपने साकार होंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।
कन्या राशि : सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से कन्या राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।