Mercury Transit In Aries Budh Gochar Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein Horoscope Rashifal कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, बुध की चाल बदलने से होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit In Aries Budh Gochar Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein Horoscope Rashifal

कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, बुध की चाल बदलने से होगा लाभ

Mercury Transit In Aries : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 07:12 AM
share Share
Follow Us on
कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय, बुध की चाल बदलने से होगा लाभ

Mercury Transit In Aries : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। 7 मई, 2025 यानी कल बुध देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं, बुध का मेष राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…

मेष राशि- बुध के गोचर से मेष राशि वालों को लाभ होगा। हर क्षेत्र में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सुख परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि : बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल होगी। व्यापार में विस्तार होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत भी बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। जहां जाएंगे, वहां आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक अंकराशि : 5 से 11 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?