weekly numerology horoscope 5-11 may 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal Weekly Numerology : 5 से 11 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़weekly numerology horoscope 5-11 may 2025 future predictions ank jyotish saptahik rashifal

Weekly Numerology : 5 से 11 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 May 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Numerology : 5 से 11 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (5-11 मई, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1- मूलांक 1 के लोगों को इस सप्ताह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लाइफ की प्रॉब्लम्स को बड़ी समझदारी के साथ सुलझाने की कोशिश करें। इस सप्ताह आपके सभी आर्थिक फैसले सही साबित होंगे और आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस में तरक्की करेंगे। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस वीक आपको कोई गुड न्यूज मिल सकता है। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और आपके सभी कार्य सफल होंगे।

मूलांक 2- इस वीक मूलांक 2 के जातकों को लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी थोड़ी डिस्टर्बेंस क्रिएट कर सकते हैं। तीर्थस्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार आएघा। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगा। इस सप्ताह आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा और कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

मूलांक 3- इस सप्ताह मूलांक 3 के जातक जो पॉलिटिक्स से जुड़े हैं, उन्हें हर काम में अपार सफलता मिलेगी। समाजिक कार्यों में शामिल होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नेटवर्किंग से करियर में तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लोग आपके स्वभाव से इंप्रेस होंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस सप्ताह व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आएंगे। घर में खुशहाली का माहौल होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करें।

मूलांक 4- मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह कहीं ट्रैवल का प्लान कर सकते हैं। परिजनों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में खुशियां आएंगी। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा और आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। शत्रु पर विजय मिलेगा। कार्यों का स्ट्रेस ना बढ़ने दें। इस सप्ताह आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मैरिड लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर काम करने से कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी।

मूलांक 5- इस वीक मूलांक 5 के लोगों की लाइफ में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, कुछ ही दिनों में परिस्थितियां सामान्य होंगी। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। विरोधी शांत होंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। सरकारी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। इस सप्ताह मूलांक 8 के जातक बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। अपनी समझदारी और होशियारी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मूलांक 6- आने वाले सप्ताह में मूलांक 6 के जातक परिजनों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपके टैलेंट और स्किल्स से सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिलमें में यात्रा करना पड़ सकता है। यह सप्ताह धार्मिक कार्यों का आयोजन करने के लिए शुभ रहेगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 के जातकों के आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन हानि के संकेत हैं। शत्रु एक्टिव रह सकते हैं। हालांकि, अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस वीक फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन कार्यों का स्ट्रेस भी बढ़ेगा। घर में शुभ कार्यों के आयोजन से मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 8- इस सप्ताह मूलांक 8 के लोगों के प्रोफेशनल लाइफ में लोगों से रिश्ते अच्छे होंगे। जिससे आपको करियर में तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। शत्रु पराजित होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए सभी कार्य सफल होंगे। ऑफिस में आपकी नई पहचान बनेगी। लोग आपसे इंस्पायर होंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात संभव है। इस वीक शत्रुओं के कारण थोड़ी डिस्टर्बेंस हो सकती है, लेकिन आप सभी परेशानियों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा और आपके सभी सपने साकार होंगे।

मूलांक 9- यह सप्ताह मूलांक 9 के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। परिजनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। रिश्तों में सुधार आएगा। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। मूलांक 9 के मैरिड लोगों के रिश्तों में खुशहाली आएगी। घर में खुशियां आएंगी। इस सप्ताह आप समाजिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशि में होगा बुध का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय