JD U Women s Wing Meeting Highlights Women s Empowerment and Development ‘20 वर्षों में महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsJD U Women s Wing Meeting Highlights Women s Empowerment and Development

‘20 वर्षों में महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

समस्तीपुर में जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक लोहिया आश्रम में हुई। जिलाध्यक्ष बिरिया देवी की अध्यक्षता में पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 4 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
‘20 वर्षों में महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर

समस्तीपुर। जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को लोहिया आश्रम में आयोजित हुई। अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिरिया देवी ने की। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई। समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और उनका सर्वांगीण विकास हुआ है। मौके कृष्णा देवी सरायरंजन, चांदनी देवी विभूतिपुर, तेतरी देवी मोरवा, राधा देवी पुसा, कल्पना कुमारी रोसड़ा, कौशल्या देवी ताजपुर, अर्चना कुमारी विद्यापति नगर, सुमित्रा देवी उजियारपुर, आशा देवी समस्तीपुर को जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन पत्र पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने अपने हाथों से दिया।

बैठक में पूर्व विधायक मंजू कुमारी, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी, जदयू जिला प्रवता अनस रिजवान, अहिल्या देवी, मंजू पासवान,मनीषा कुमारी, रीतु पासवान, रीता देवी, नाजरीन प्रवीण, संगीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।