jupiter transit horoscope guru nakshatra parivartan rashifal future bhavishyafal 13 जुलाई से चमकेगी सोई हुई किस्मत, जानें गुरु कृपा से किन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़jupiter transit horoscope guru nakshatra parivartan rashifal future bhavishyafal

13 जुलाई से चमकेगी सोई हुई किस्मत, जानें गुरु कृपा से किन राशियों को होगा लाभ

  • देवगुरु बृहस्पति 13 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। गुरु इस दिन रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमWed, 10 July 2024 01:13 PM
share Share
Follow Us on
13 जुलाई से चमकेगी सोई हुई किस्मत, जानें गुरु कृपा से किन राशियों को होगा लाभ

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। देवगुरु बृहस्पति 13 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। गुरु इस दिन रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत जागेगी-

मेष राशि- 

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- 

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

इस समय निवेश करने से फायदा होगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

सिंह राशि- 

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

कन्या राशि- 

आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। 

इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!