kal ka Rashifal 26 March 2025 aries to pisces bhavishyafal Tomorrow Horoscope Future Predictions Rashifal: 26 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़kal ka Rashifal 26 March 2025 aries to pisces bhavishyafal Tomorrow Horoscope Future Predictions

Rashifal: 26 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

  • Horoscope Tomorrow 26 March 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 26 मार्च 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
Rashifal: 26 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope 26 March 2025, राशिफल 26 मार्च 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 26 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 26 मार्च 2025, बुधवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। धन से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त, विधि व व्रत नियम

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का आर्थिक स्थिति को लेकर आज मन परेशान रहेगा। धैर्य से काम लें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भावुक मन से कोई निर्णय न लें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।व्यापार में विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि- आज घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्साह बना रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज मन में बुरे विचारों से बचना चाहिए। अज्ञात भय सताएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। आज मन परेशान भी हो सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ दें। कारोबार पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें:पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि- कार्यस्थल की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए टीम वर्क सहयोगी रहेगा। किसी प्रियजन के साथ बिताया गया पल शानदार रहेगा। लंबे समय से अटके हुए पेमेंट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों की आज वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन परेशान हो सकता है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है वो आज निश्चिंत हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें:शनि गोचर: कर्क व वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति? जानें प्रभाव

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- भाई-बहन के साथ आपका रिश्ता आज पहले से ज्यादा मजबूत महसूस होगा। नई जगहों की खोज करने व वहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक शॉर्टकट से बचें, क्योंकि लगातार प्रयासों से स्थिरता सबसे अच्छी तरह हासिल की जा सकती है। शैक्षणिक रूप से आप सफल रहेंगे।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!