Shani Rashi Parivartan 2025 Effect on Cancer and Scorpio Shani Dhaiya Effect 2025 in Kark and vrishchik rashi शनि राशि परिवर्तन: कर्क व वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति? जानें प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Rashi Parivartan 2025 Effect on Cancer and Scorpio Shani Dhaiya Effect 2025 in Kark and vrishchik rashi

शनि राशि परिवर्तन: कर्क व वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति? जानें प्रभाव

  • Shani Dhaiya 2025: शनि राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क व वृश्चिक राशि वालों की शनि ढैय्या उतर जाएगी। जानें शनि गोचर का इन दो राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
शनि राशि परिवर्तन: कर्क व वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति? जानें प्रभाव

Shani Rashi Parivartan 2025: शनि 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। शनि के राशि परिवर्तन करने से दो राशियों सिंह व धनु पर शनि की ढैय्या प्रारंभ होगी, जबकि कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या समाप्त होगी। कर्क व वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने से जीवन में कई बदलाव भी होंगे। जानें शनि गोचर का कर्क व वृश्चिक राशि पर प्रभाव-

कर्क राशि - शनि राशि परिवर्तन से सेहत में सुधार होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों या सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको प्रमोशन व आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए एक अच्छे समय का निर्माण होगा। हालांकि आपको जुआ, सट्टा व लॉटरी आदि में निवेश से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:क्या 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में आएगा नजर? जानें टाइमिंग

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भाग्य का उदय होगा, जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। लेकिन शनि के पंचम भाव में होने से आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जोखिम भरे निवेश से बचें। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। क्रोध में वृद्धि संभव है।

ये भी पढ़ें:पापमोचनी एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:29 मार्च से सिंह व धनु राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें इसका प्रभाव व उपाय

शनि उपाय-

1. शनिवार के दिन शनि स्रोत का पाठ करें।

2. शनिवार के दिन शनि संबंधित वस्तुएं जैसे काले वस्त्र, काले तिल व लोहे आदि का दान करना चाहिए।

3.शनिवार के दिन सुंदरकाण्ड का पाठ या श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

4. शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि दर्शन करने चाहिए।

5. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!