Mangal Gochar April: 7 जून 2025 तक मंगल रहेंगे अपनी नीच राशि में, काम बनेंगे लेकिन क्रोध पर काबू रखें
- Mangal Gochar April: आजकल मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है, जिसमें यह 07 जून, 2025 सुबह 02.28 बजे तक रहेगा। जानें राशियों पर क्या होगा असर

आजकल मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गोचर कर रहा है, जिसमें यह 07 जून, 2025 सुबह 02.28 बजे तक रहेगा। इसके बाद सिंह राशि में मंगल का गोचर 9 जून 2025 दिन सोमवार को रात में 9:09 बजे से होगा और इस राशि में मंगल 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 6:09 बजे तक रहेंगे। इसके बाद मंगल कन्या राशि में आएंगे। 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 6:09 बजे से 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को रात में 10:01 तक गुरु कन्या राशि में रहेंगे। तत्पश्चात तुला राशि में।मंगल के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों पर इस प्रकार रहेगा:
मेष: मिश्रित सफलता। कुछ चल- अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ी चिंता देगा।
वृष: पराक्रम बढ़ेगा। निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के साथ तरक्की के योग बनेंगे|
मिथुन: स्वास्थ्य समस्या। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। गलत निर्णय से आर्थिक क्षति। मान-सम्मान में हानि।
कर्क: स्वास्थ्य और संबंधों में बाधा। विरोधी प्रभावी होंगे। स्वभाव में उग्रता यानी गुस्सा आएगा। मरम्मत पर खर्च। आर्थिक लाभ।
सिंह : खर्च की अधिकता। निकट मित्रों एवं संबंधियों से मतभेद। पारिवारिक अशांति। डॉक्टर का चक्कर संभव।
कन्या: आर्थिक लाभ। रुके काम बनेंगे। तरक्की। कुछ पुराने किए कार्यों के लिए सम्मान प्राप्ति।
तुला: निवास/कार्यस्थल में परिवर्तन। आर्थिक लाभ। खर्च की अधिकता। नए संबंध बनेंगे। संघर्षपूर्ण सफलता।
वृश्चिक: छोटी-लंबी यात्रा। महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध। स्वास्थ्य समस्या। पिता का स्वास्थ्य चिंता देगा। सभी कार्यों में अतिरिक्त प्रयास।
धनु : संघर्ष। स्वास्थ्य बाधा। अवांछित परिवर्तन। परिवार में दुर्घटना/सर्जरी। कार्य में बाधा से निराशा।
मकर: नए कार्य में पूंजी निवेश। कुछ पुराने संबंधों में तनाव। मान-सम्मान में वृद्धि। कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी।
कुंभ: विवाद में सफलता। कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान। स्वयं या घर के सदस्य की निवास या कार्य स्थल में परिवर्तन।
मीन: संघर्षपूर्ण सफलता। कार्यक्षेत्र में तरक्की। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। पुराने कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा।