Mercury Transit In Aries Budh Rashi Parivartan Gochar Mesh Rashi Mein Horoscope Rashifal बुध के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, महालाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit In Aries Budh Rashi Parivartan Gochar Mesh Rashi Mein Horoscope Rashifal

बुध के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, महालाभ के योग

  • 7 मई, 2025 को बुध देव ने मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 18 April 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
बुध के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, महालाभ के योग

Mercury Transit In Aries : 7 मई, 2025 को बुध देव ने मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, बुध के मेष राशि में प्रवेश से किन राशियों को हो रहा है लाभ ही लाभ-

वृषभ राशि : आय में वृद्धि होगी। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अध्यात्म में मन लगेगा। पिछले निवेशों से धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। शुभ समय रहेगा।

मिथुन राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि : शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि : नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ समय रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती है, साथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 अप्रैल का दिन, पढ़ें विस्तृत राशिफल