Monthly Horoscope March: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Monthly Horoscope Masik Rashifal March 2025 Lucky Zodiac Signs : फरवरी महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है।

Masik Rashifal Monthly Horoscope March 2025 : मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, मार्च का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि- माह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु पांच अक्तूबर से वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है।बातचीत में संतुलित रहें। 18 मार्च से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 24 मार्च से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा अधिक रहेगी।
वृषभ राशि- माह के प्रारंभ में स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। 18 मार्च से पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 24 मार्च से शैक्षिक कार्यों में सुधार हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- 4 मार्च तक धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। 17 मार्च तक नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 24 मार्च के उपरांत वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। परंतु 17 मार्च तक अपनी भावनाओं को वश में रखें।धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। 23 मार्च से वाहन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि- कला व संगीत में रुचि रहेगी। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा।परंतु बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लेकिन 18 मार्च से कारोबार में सावधानी से कार्य करें। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि- 4 मार्च तक आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति हो सकती है।18 मार्च से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में व्यवधान आएंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं।मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। 5 मार्च से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।परिवार का साथ मिलेगा, परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें।धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 23 मार्च के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव माह के प्रारंभ में रहेंगे। 5 मार्च से क्रोध की अधिकता रहेगी।परिवार में वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 18 मार्च से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 24 मार्च के बाद वाहन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें।मास के प्रारंभ में पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। 17 मार्च तक खर्चों की अधिकता रहेगी। 18 मार्च से आय में भी सुधार होगा। 24 मार्च से वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें।अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। 17 मार्च के बाद किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)