Shani gochar meen Rashi after 24 year Saturn transit in pisces rashifal Shani Gochar 2025: शनि का 24 साल बाद मीन राशि में गोचर, बन रहा षटग्रही योग, किन राशियों पर असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani gochar meen Rashi after 24 year Saturn transit in pisces rashifal

Shani Gochar 2025: शनि का 24 साल बाद मीन राशि में गोचर, बन रहा षटग्रही योग, किन राशियों पर असर

शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर इसलिए खास है, क्योंकि शनि 24 साल बाद मीन राशि में जा रहे हैं। इस दौरान छह ग्रह मीन राशि में बैठे होंगे, आइए इस दौरान राशियों पर क्या असर होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
Shani Gochar 2025: शनि का 24 साल बाद मीन राशि में गोचर, बन रहा षटग्रही योग, किन राशियों पर असर

शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर इसलिए खास है, क्योंकि शनि 24 साल बाद मीन राशि में जा रहे हैं। इस दौरान छह ग्रह मीन राशि में बैठे होंगे। शनि ग्रह के राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, राहु, और शनि 6 ग्रह मीन राशि में आ जाएंगे। इस प्रकार 24 साल बाद ऐसा होगा कि शनि मीन राशि में आएंगे और चह ग्रह इस राशि में बैठे होंगे। ऐसे में कई ग्रहों की युति सही नहीं मानी जाती है। जैसे पिता और पुत्र यानी शनि और सूर्य की युति, शनि और राहु की युति सही नहीं मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि षटग्रही और पंचग्रही योग अच्छे नही माने जाते हैं। इसे अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव लोगों पर विशेष राशियों पर भी होगा।

शनि राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर असर

कुंभ राशि वालों पर उतरती हुई शनि साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर बहुत होगा। खासकर आपको पैरों में परेशानी हो सकती है। इस समय आपको पैसों की कमी नहीं होगी। कहीं किसे पर पैसा अटका हुआ है, तो आपको मिलेगा। आपको कोई हरा नहीं सकेगा।

मीन राशि वालों के लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इस समय आपको हार्ट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए समय अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि इस राशि वालों को पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। शारीरिक पीड़ा और रोग के कारण ऐसी स्थिति हो सकती है।

धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी, जो आपको हेल्थ इश्यू देगी। बिजनेस में लाभ के मौके नहीं आएंगे। परिवार में परेशानी होगी, संतान पक्ष से दिक्कत हो सकती है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।