Eclipse in 2023: There will be four eclipses next year the first eclipse on April 20 - Astrology in Hindi Eclipse in 2023 : अगले साल पड़ेंगे चार ग्रहण, पहला ग्रहण 20 अप्रैल को, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Eclipse in 2023: There will be four eclipses next year the first eclipse on April 20 - Astrology in Hindi

Eclipse in 2023 : अगले साल पड़ेंगे चार ग्रहण, पहला ग्रहण 20 अप्रैल को

Eclipse in 2023 : साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को देखने को मिला। पूर्व भारत में यह पूर्ण ग्रहण रहा जबकि शेष भारत में आंशिक ग्रहण के तौर पर लोगों ने दीदार किया। बीत रहे स

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 Nov 2022 11:17 PM
share Share
Follow Us on
Eclipse in 2023 : अगले साल पड़ेंगे चार ग्रहण, पहला ग्रहण 20 अप्रैल को

Eclipse in 2023 : साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को देखने को मिला। पूर्व भारत में यह पूर्ण ग्रहण रहा जबकि शेष भारत में आंशिक ग्रहण के तौर पर लोगों ने दीदार किया। बीत रहे साल के आखिरी ग्रहण के साथ ही अब नए साल 2023 में ग्रहण डेट को लेकर लोगों के मन में उत्सुकुता होने लगी है। आपको बता दें कि साल 2023 में भी इस साल की तरह 4 ग्रहण पड़ेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे। नए साल 2023 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जोकि 20 अप्रैल 2023 को पड़ेगा। तो आइए जानते हैं अगले साल 2023 में ग्रहण कब-कब पड़ेंगे ?

2023 में (Eclipses in 2023) ग्रहण की तिथियां : 

20 अप्रैल 2023 - पूर्ण सूर्य ग्रहण
इन इलाकों में दिखेगा: दक्षिण/पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्दमहासागर और अंटार्कटिका।

5–6 मई 2023 - चंद्रग्रहण 
इन इलाकों में दिखेगा: दक्षिण/पूर्व यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका।

14 अक्टूबर 2023 : सूर्य ग्रहण 
इन इलाकों में दिखेगा: पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक।

28–29 अक्टूबर 2023 : आंशिक चंद्रग्रहण
इन इलाकों में दिखेगा: यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका।
 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!