october 2023 rashi parivartan rashifal horoscope future बुध, शुक्र, मंगल कुछ दिनों बाद मचाएंगे उथल- पुथल, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़october 2023 rashi parivartan rashifal horoscope future

बुध, शुक्र, मंगल कुछ दिनों बाद मचाएंगे उथल- पुथल, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें राशिफल

Rashi Parivartan : अक्टूबर माह में लगातार 3 दिनों  में 3 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर को बुध कन्या में, 2 अक्टूबर को शुक्र सिंह में और 3 अक्टूबर को मंगल तुला में प्रवेश करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 Sep 2023 02:21 PM
share Share
Follow Us on
बुध, शुक्र, मंगल कुछ दिनों बाद मचाएंगे उथल- पुथल, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें राशिफल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्टूबर माह में लगातार 3 दिनों  में 3 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर को बुध कन्या में प्रवेश करेंगे। 2 अक्टूबर को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 3 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, बुध, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में भी शांति बनाए रखने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में व्यस्तता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी बढ़ेंगे।

तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाई आ सकती है। कारोबार के विस्तार की भी योजना बनेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।