Sun In Aries Horoscope Surya Mesh Rashi Mein Rashifal Lucky Zodiac Signs एक माह तक सूर्य रहेंगे मेष राशि में, इन राशियों को होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun In Aries Horoscope Surya Mesh Rashi Mein Rashifal Lucky Zodiac Signs

एक माह तक सूर्य रहेंगे मेष राशि में, इन राशियों को होगा फायदा

  • 14 अप्रैल को सूर्य देव ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। एक माह तक सूर्य देव मेष राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 April 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
एक माह तक सूर्य रहेंगे मेष राशि में, इन राशियों को होगा फायदा

14 अप्रैल को सूर्य देव ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। एक माह तक सूर्य देव मेष राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है तो वहीं सूर्य देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मेष राशि में सूर्य देव के विराजमान होने से किन राशियों का समय अच्छा रहेगा…

मेष राशि- एक माह तक मेष राशि वालों पर सूर्यदेव की खूब कृपा रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। करियर में भी खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशहाली आएगी। आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं मे जीवन गुजारेंगे।

मिथुन राशि : नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय है। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य सफल होंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों के सपोर्ट मिलेगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता का जश्न मनाएंगे।

तुला राशि- एक माह तक तुला राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजयी प्राप्त होगी, लेकिन धन उधार देने या लेने से बचें। भाई-बहन से विवाद हो सकता है। इस दौरान लिए गए फैसले सही साबित होंगे। भाग्य साथ देगा और सभी काम सफल होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!