कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए
धनबाद नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस ने संगठनात्मक रूप से सक्रियता बढ़ा दी है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जिसमें अजय कुमार दुबे और श्वेता सिंह को...

धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निकाय चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस सांगठनिक रूप से अभी से सक्रिय हो गई है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से रविवार को जारी पत्र में नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अधीन धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लिए अजय कुमार दुबे एवं चास नगर निगम क्षेत्र के लिए बोकारो विधायक श्वेता सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं अनुपमा सिंह को चिरकुंडा नगर परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि अजय दुबे धनबाद विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
वहीं अनुपमा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ी थी। श्वेता सिंह बोकारो से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती। अब तीनों को संभावित निकाय चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।