Surya Grahan timing today solar eclipse 29 march date and time in india shatgrahi yog in meen rashi आज सूर्यग्रहण पर षटग्रही योग, मीन राशि पर बड़ा प्रभाव, जानें ग्रहण का सूतक काल के बारे में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Surya Grahan timing today solar eclipse 29 march date and time in india shatgrahi yog in meen rashi

आज सूर्यग्रहण पर षटग्रही योग, मीन राशि पर बड़ा प्रभाव, जानें ग्रहण का सूतक काल के बारे में

Surya Grahan timing today: आज शनि अमावस्या पर छह ग्रहों का योग मीन राशि में है, शनि इस राशि में आ रहे हैं। आज चैत्र अमावस्या है, ऐसे में जानें सूतक काल, षटग्रही योग और मीन राश पर इसका असर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 08:54 AM
share Share
Follow Us on
आज सूर्यग्रहण पर षटग्रही योग, मीन राशि पर बड़ा प्रभाव, जानें ग्रहण का सूतक काल के बारे में

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण से सूतक नहीं रहेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण शनिवार 29 मार्च को दोपरह 2.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.14 बजे खत्म होगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण ऐसे दिन हो रहा है, जब एक ही राशि में मीन में छह ग्रहों का योग है। आज शनि भी इस राशि में आ जाएंगे। ऐसे में सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्रमा, शनि और राहु एक साथ मीन में राशि में आजाएंगे। छह ग्रहों की एक ही राशि में जाने की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थिति में कुछ अशुभ होता है। इस स्थिति को षडग्रही योग कहा जाता है।

भारत में सूर्यग्रहण मान्य नहीं
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी होता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल बताते हैं कि हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है। जिसमें बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। वह बताते हैं कि अच्छी बात यह है कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चैत्र अमावस्या पर लगने वाले इस आंशिक सूर्य ग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकता है।

आपो शनि देव का इस राशि में आना और इस राशि में पहले से राहु का होना किसी अनिष्ट का संकेत देता है। वहीं शनि का मीन राशि में आना सभी राशियों के लिए बड़े बदलाव का संकेत होता है। ऐसे में मीन राशि वालों की बात की जाए तो मीन राशि वालों के लिए समय थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। मीन राशि वालों की इन ग्रहों के कारण मानसिक तनाव और कई परेशानियां होगी, क्योंकि इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी च रही है।