तुला राशिफल 24 मई : आर्थिक मामलों में दिन अच्छा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी, पढ़ें आज का तुला राशिफल
Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

Libra Horoscope Today, तुला राशिफल 24 मई 2025: लव लाइफ में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी, लेकिन रिलेशनशिप को खुशहाल बनाने के लिए इसे सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।
लव राशिफल : प्यार के मामले में, चाहे आप सिंगल हो या कमिटेड हों। रिलेशनशिप में खुलकर बात करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह ऐसी एक्टिविटी में शामिल हों, जिससे आपको बॉन्ड गहरा होगा। सिंगल जातकों को आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपकी अचानक से किसी खास से मुलाकात होगी। दूसरी की बात ध्यान से सुनने और वास्तविक दिलचस्पी एक नए रिश्ते की ओर आगे ले जाएगी।
करियर राशिफल : कार्यस्थल पर क्रिएटिव टाइम की तलाश करें। नए चुनौतियों से सामना होगा, लेकिन आपको पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ इससे निपटने की जरुरत होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से जुड़ी समस्याएं रहेंगीी। कोई सीनियर या टीम मेंबर आपके परफॉर्मेंस पर उंगली उठा सकते हैं। जो लोग नोटिस पीरियड पर हैं, उन्हें ऑफर लेटर मिलेगा। बॉटिनिस्ट, एकेडमिक, एविएशन और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए काफी व्यस्त दिन रहेगा। लॉयर्स को ऐसा केस हैंडल करना होगा। जिस पर पब्लिक का ध्यान जाएगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज आप आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे, इससे आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी भी कर सकते हैं। रिश्तेदारों या दोस्त आर्थिक मदद मांगेगे, जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। यात्रा के योग बनेंगे, जिसके लिए धन की आवश्यकता होगी। आपको कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। बिजनेसमेन कॉन्फिडेंस के साथ फंड कलेक्ट कर सकते हैं। आज प्रमोटर्स से फंड मिलेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है। अपना ख्याल रखें। अस्थमा रोगियों को बाहर जाते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। एल्कोहल और तंबाकू के सेवन से परहेज करें। टू-व्हीलर वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)