Today Panchang : सकट चौथ व्रत आज, जानें 17 जनवरी का शुभ-अशुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
- Aaj Ka Panchang 17 January 2025 : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण।

Aaj Ka Panchang 17 January 2025: पंडित ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 17 जनवरी, शुक्रवार। शक संवत् 27 पौष (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 03 माघ मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 16 रज्जब 1446, विक्रमी संवत् माघ कृष्ण चतुर्थी रात्रि 05.30 बजे (सूर्योदय पूर्व) तक पश्चात पंचमी तिथि, सौभाग्य योग रात्रि 12.57 बजे तक पश्चात शोभन योग, बव करण, चंद्रमा सिंह राशि में (दिन-रात)।
सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। प्रात 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। संकष्टी-तिलकुटा-गणेश चतुर्थी व्रत। गंडमूल समाप्त दोपहर 12.45 बजे।
सकट चौथ व्रत 2025: आज सकट चौथ व्रत है। इस साल सौभाग्य और शोभन योग में सकट चौथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए सकट चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन गणेशजी की विधिवत पूजा की जाती है। सकट चौथ के दिन महिलाएं शाम को गणेशजी की पूजा और चंद्रोदय को जल अर्घ्य देने का बाद ही व्रत का पारण करती है।
सकट चौथ व्रत 2025:कब से कब तक है?
माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल सकट चौथ व्रत की शुरुआत 17 जनवरी 2025 को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर हो चुकी है और अगले दिन 18 जनवरी 2025 को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी।
सूर्योदय-07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 09:09 पी एम
चन्द्रास्त- 09:32 ए एम
पूजा का मुहूर्त :
चर - सामान्य: 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
लाभ - उन्नति :08:34 ए एम से 09:53 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम :09:53 ए एम से 11:12 ए एम
शुभ - उत्तम :12:31 पी एम से 01:51 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या-05:54 ए एम से 07:15 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:17 पी एम से 02:59 पी एम
गोधूलि मुहूर्त-05:45 पी एम से 06:12 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:48 पी एम से 07:09 पी एम
निशिता मुहूर्त -12:04 ए एम, जनवरी 18 से 12:58 ए एम, जनवरी 18
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- 11:12 ए एम से 12:31 पी एम
यमगण्ड- 03:10 पी एम से 04:29 पी एम
गुलिक काल-08:34 ए एम से 09:53 ए एम
दुर्मुहूर्त-09:21 ए एम से 10:04 ए एम
वर्ज्य-09:27 पी एम से 11:11 पी एम