Weekly Horoscope Saptahik Rashifal 29 December 2024 to 4 January 2025 future prediction bhavishyafal Weekly Horoscope: 29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope Saptahik Rashifal 29 December 2024 to 4 January 2025 future prediction bhavishyafal

Weekly Horoscope: 29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

  • Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 28 Dec 2024 09:27 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: 29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य आपका सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे आप आगे बढ़ने लगेंगे। अंत व्यावसायिक सफलता वाला दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उच्चाधिकारियों से बचकर रहें। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। कोई रिस्क न लें। अंत में यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:2025 में मेष राशि वालों की कैसी रहेगी सेहत? पढ़ें वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अंत खराब होगा। थोड़ा बचकर पार करिएगा। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- प्रेम की स्थिति मध्यम। व्यापार की स्थिति मध्यम। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। मानसिक नुकसान संभव है। मध्य में तबीयत खराब हो सकती है। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आप इन सारी चीजों से निकल जाएंगे। अंत में आनंददायक रहेगा। अच्छी स्थिति रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। गृहकलह के संकेत होंगे। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अंत में थोड़ा स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। घर में निराशा बनी हुई है। शुरुआत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। मध्य में घरेलू सुख बाधित होगा। घर में थोड़ी सी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत में तूतू-मैंमैं हो सकती है। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रहेगी। भावुकता आप पर हावी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। संतान पक्ष की स्थिति व प्रेम पक्ष की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा लेकिन अभी निवेश न करें। परिवार में कुटुंबों में बढ़ोतरी होगी। मध्य में व्यावसायिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। अंत में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह भी हावी हो सकता है। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 2025: शनि के प्रभाव से मिलेंगे रोजगार के अवसर, पढ़ें वार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वास्थ्य की स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भौतिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मध्य में धन हानि के संकेत हैं, इसलिए जुआ-, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग बनेंगे।

धनु राशि-भाग्य साथ दे रहा है। रौब-रुआब आप में बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में आपकी स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र में आपकी स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। मध्य में ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा फिर भी ठीक रहेगी। अंत में व्यावसायिक स्थिति ठीक है। धनार्जन होगा। कोई रिस्क न लें, नुकसान संभव है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- सरकारी तंत्र से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता से दूरी दिख रही है बाकी व्यापार सही चल रहा है। प्रेम-संतान सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और थोड़ा सा मानसिक दबाव बना रहेगा। अंत में सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि- भाग्यवान बने हुए हैं। आर्थिक स्थिति, शारीरिक स्थिति व सामाजिक स्थिति बहुत अच्छी है। सप्ताह की शुरुआत में धनार्जन होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। मध्य में यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अंत में मन थोड़ा सा परेशान रहेंगे। ये बेवजह भी हो सकता है। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:कुंभ लव राशिफल 2025: नए साल में कुंभ राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

मीन राशि- मीन राशि वालों का स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ मध्यम चल रहा है। लेकिन ये सप्ताह अच्छा जाएगा। शुरुआत में ही भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूरा सप्ताह अच्छा जाएगा। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।