फुल चार्ज पर 520Km की रेंज और कीमत 11 लाख रुपए से थोड़ी ज्यादा; आ रही ये नई इलेक्ट्रिक कार
- चीनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर BYD के पोर्टफोलियो डॉल्फिन EV बेस्टसेलिंग मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को 2021 में लॉन्च किया गया था। अब इसे अगले साल पहला बड़ा अपडेट मिलने वाला है।

चीनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर BYD के पोर्टफोलियो डॉल्फिन EV बेस्टसेलिंग मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को 2021 में लॉन्च किया गया था। अब इसे अगले साल पहला बड़ा अपडेट मिलने वाला है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की वेबसाइट पर पोस्ट की गई तस्वीरों और डेटा से इसके फेसलिफ्टेड मॉडल के बारे में कुछ डिटेल सामने आई है।
2026 BYD डॉल्फिन का एक्सटीरियर
>> पुराने मॉडल की तुलना में 2026 BYD डॉल्फिन एक्सटीरियर के लिए ज्यादा मिनिमलिस्टिक डिजाइन अप्रोच का इस्तेमाल करती है। BYD ने इसके फ्रंट में सिंपल बंद ग्रिल और छोटे बम्पर इनटेक का ऑप्शन चुना है। मौजूदा मॉडल के साथ देखी जाने वाली बूमरैंग के आकार की यूनिट की तुलना में फॉग लैंप हाउसिंग भी छोटी और बहुत कम ध्यान देने वाली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Seal
₹ 41 - 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> BYD की ओशन सीरीज कारों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थीम के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए हेडलाइट्स को भी अपडेट किया गया है। 2026 BYD डॉल्फिन EV का साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है। हालाकि, एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन दिया गया है। वैरिएंट के आधार पर ग्राहकों को 16-इंच या 17-इंच के व्हीकल सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
2026 BYD डॉल्फिन का डायमेंशन
पीछे की तरफ इसे स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसकी टेललाइट और बंपर में बदलाव किए गए हैं। MIIT वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी से 2026 BYD डॉल्फिन के डायमेंशन का भी पता चलता है। फेसलिफ्टेड मॉडल चीन में बेचे जाने वाले मौजूदा मॉडल से 155mmलंबा है। इसमें ज्यादा लेगरूम मिल सकता है। 2026 BYD डॉल्फिन 4,280mm लंबी, 1,770mm चौड़ी और 1,570mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,700mm है। 2023 में लॉन्च किए गए ग्लोबल-स्पेक मॉडल की तुलना में 2026 BYD डॉल्फिन 10mm छोटी है।
2026 BYD डॉल्फिन का डायमेंशन
पीछे की तरफ इसे स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसकी टेललाइट और बंपर में बदलाव किए गए हैं। MIIT वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी से 2026 BYD डॉल्फिन के डायमेंशन का भी पता चलता है। फेसलिफ्टेड मॉडल चीन में बेचे जाने वाले मौजूदा मॉडल से 155mmलंबा है। इसमें ज्यादा लेगरूम मिल सकता है। 2026 BYD डॉल्फिन 4,280mm लंबी, 1,770mm चौड़ी और 1,570mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,700mm है। 2023 में लॉन्च किए गए ग्लोबल-स्पेक मॉडल की तुलना में 2026 BYD डॉल्फिन 10mm छोटी है।|#+|
2026 BYD डॉल्फिन की बैटरी और रेंज
मौजूदा BYD डॉल्फिन EV दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बेस वैरिएंट 94 hp पावर जनरेट करता है, जबकि टॉप-वैरिएंट 210 hp पावर जनरेट करता है। 2026 BYD डॉल्फिन के लिए इन दोनों पावरट्रेन ऑप्शन को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, नए मॉडल में एक अतिरिक्त मिड-स्पेक पावरट्रेन मिलेगा, जो 174 hp का पावर जनरेट करेगा। इसका 44.93 kWh बैटरी पैक 420Km की रेंज और 60.48 kWh बैटरी पैक 520Km की रेंज देगा। चीन में मौजूदा BYD डॉल्फिन की कीमत 11.66 लाख से 15.16 लाख रुपए तक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।