ये कन्वर्टेबल थ्री-व्हीलर आपके लिए पैसा कमाएगा, घूमने-फिरने के लिए 3 मिनट में ई-स्कूटर बन जाएगा
- हीरो ने बीते दिनों अपना एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो ये थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर में कन्वर्ट हो जाता है।

हीरो ने बीते दिनों अपना एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो ये थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर में कन्वर्ट हो जाता है। इतना ही नहीं, ये एक कार्गो थ्री-व्हीलर है। कंपनी ने इसे सर्ज (SURGE) नाम दिया है। इस साल की शुरुआत में डेब्यू करने और कई डिजाइन अवॉर्ड जीतने के बाद हीरो सर्ज S32 फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार, कंपनी एक साल के अंतर S32 का प्रोडक्शन शुरू कर रही है। माना जा रहा है कि इसे मिड 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इससे आप बिजनेस कर पाएंगे। ये सिर्फ 3 मिनिट में थ्री-व्हीलर से इलेक्ट्रिक स्कूटर बन जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठन की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है तब इसमें सीटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है। थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे 3 मिनिट का वक्त लगता है। साथ ही, एडॉप्टिव कंट्रोल और सेफ ऑपरेशंस के बटन दिए हैं। इसे किसी भी एरिया में कन्वर्ट किया जा सकता है। कंपनी इसे सीरीज के कुल 4 वैरिएंट लॉन्च करेगी।
बात करें इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की तो सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पैरामीटर्स मिलते हैं। जब ये थ्री-व्हीलर रहता है तब इसमें 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, ये 500 Kg का वजन उठा सकता है। अब बात करें इसे टू-व्हीलर पैरामीटर की तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।