3 Upcoming CNG Cars In India You Should Know About भारत के CNG मार्केट में अपनी धाक जमाने आ रहीं ये 3 SUV, इनके पेट्रोल मॉडल हो चुके हिट; जल्द होंगी लॉन्च, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़3 Upcoming CNG Cars In India You Should Know About

भारत के CNG मार्केट में अपनी धाक जमाने आ रहीं ये 3 SUV, इनके पेट्रोल मॉडल हो चुके हिट; जल्द होंगी लॉन्च

भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब CNG कारों पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा CNG भी लॉन्च की गई है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में कई और भी CNG कार लॉन्च होने वाली हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
भारत के CNG मार्केट में अपनी धाक जमाने आ रहीं ये 3 SUV, इनके पेट्रोल मॉडल हो चुके हिट; जल्द होंगी लॉन्च

भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब CNG कारों पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा CNG भी लॉन्च की गई है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में कई और भी CNG कार लॉन्च होने वाली हैं। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025 में पहली बार CNG व्हीकल की सेल्स ने डीजल व्हीकल को भी पीछे छोड़ दिया। CNG से चलने वाले व्हीकल की सेल्स में ग्रोथ के पीछे इसका अफॉर्डेबल, फ्यूल इफिसियंसी और पर्यावरण के अनुकूल हैं। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में 3 नई CNG कार आने वाली हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।

1. स्कोडा काइलक CNG
स्कोडा काइलक यूरोपीय ब्रांड का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है, जिसकी मंथली सेल्स करीब 5000 यूनिट है। हाल ही में स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि काइलक CNG पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह तुरंत नहीं होगा। विकास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी वर्तमान में मूल्यांकन कर रही है कि उसका टर्बो पेट्रोल इंजन CNG फ्यूल के साथ काम कर सकता है या नहीं। भारतीय बाजार में स्कोडा काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 से 13.99 लाख रुपए तक हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 25.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 36.05 - 52.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:महिंद्रा थार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कंपनी ला रही इसका फेसलिफ्ट मॉडल

2. टाटा कर्व CNG
पिछले महीने टाटा कर्व CNG को पहली बार पुणे के आसपास टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह टाटा नेक्सन के बाद पेट्रोल, डीजल, CNG और ईवी जैसे सभी चार फ्यूल ऑप्शन के साथ आने वाला भारत का दूसरा पैसेंजर व्हीकल बनने की कगार पर है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि कर्व CNG को टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। इसे पहले ही नेक्सन, अल्ट्रोज और टियागो के CNG वर्जन में देख चुके हैं। टाटा कर्व CNG सीधे मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर को टक्कर देगी। ये दोनों ही पारंपरिक सिंगल-सिलेंडर सेटअप के साथ आती हैं।

ये भी पढ़ें:₹1000 के पेट्रोल ने डिजायर के माइलेज से उठा दिया पर्दा, जानिए कितने KM दौड़ पाई

3. किआ कैरेंस CNG
किआ इंडिया 2025 के आखिर तक कैरेंस क्लैविस के रूप में अपना पहला CNG ऑपरेटेड व्हीकल लॉन्च करेगी। इसकी पुष्टि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग हेड हरदीप सिंह बरार ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। किआ कैरेंस क्लैविस CNG भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी एर्टिगा के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। क्योंकि CNG की मात्रा बढ़ रही है, इसलिए कंपनी CNG ऑप्शन पर भी काम कर रहे हैं। कंपनी चाहती है कि सभी प्रोडक्ट की तरह CNG ऑरप्शन दें, तो यह सबसे अच्छी CNG कार होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।