भारत में तैयार इस कार को खरीदने टूटे विदेशी ग्राहक, बिक्री 1 लाख के पार; मिल रहा ₹1 लाख का डिस्काउंट
भारतीय बाजार में मारुति जिम्नी ने 1 लाख की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। SIAM के थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, जून 2023 में लॉन्च होने के बाद से अप्रैल के आखिर तक जिम्नी की बिक्री 1,02,024 यूनिट रही। जिसमें घरेलू बाजार में 26,180यूनिट और विदेशी बाजारों में भेजी गईं 75,844 यूनिट शामिल हैं।

भारतीय बाजार में मारुति जिम्नी ने 1 लाख की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। SIAM के थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, जून 2023 में लॉन्च होने के बाद से अप्रैल के आखिर तक जिम्नी की बिक्री 1,02,024 यूनिट रही। जिसमें घरेलू बाजार में 26,180यूनिट और विदेशी बाजारों में भेजी गईं 75,844 यूनिट शामिल हैं। मारुति जिम्नी की घरेलू सेल्स और एक्सपोर्ट में बड़ा अंतर देखने को मिला है। देश के ग्राहकों को जहां ये कार 1 लाख के कैश डिस्काउंट के बाद पसंद नहीं आ रही है। तो दूसरी तरफ विदेशी बाजार में इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसका वेटिंग पीरियड 3 साल पहुंच गया है।
मारुति जिम्नी डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट | ||||
फाइनेंशियल ईयर | डोमेस्टिक सेल्स | YoY चेंज (%) | एक्सपोर्ट | YoY चेंज (%) |
FY2024 | 17,009 | - | 22,191 | - |
FY2025 | 8,740 | -49 | 47,982 | 116 |
FY2026* | 431 | 60 | 5,671 | 56 |
टोटल | 26,180 | - | 75,844 | - |
डेटा अप्रैल 2025 के आखिर तक का है। |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.76 - 14.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.91 - 16.93 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 10 - 18.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति जिम्मी की फाइनेंशियल ईयर 2025 में फाइनेंशियल ईयर 2024 की तुलना में बिक्री में लगभग आधी गिरावट आई है। ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार पेश की गई जिम्नी की शुरुआती उम्मीद ऑटो एक्सपो के अनावरण और बाजार में आने के बीच के 5 महीनों में इसने 30,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त की। हालांकि, लॉन्च के बावजूद घरेलू बाजार में खरीददार नहीं मिले। फाइनेंशियल ईयर 2025 में घरेलू थोक बिक्री में 49% की भारी गिरावट आई। हालांकि, अप्रैल 2025 की 431 यूनिट में 60% की वृद्धि देखी गई।
मारुति जिम्नी के एक्सपोर्ट की संख्या वर्तमान में 75,844 यूनिट है। अक्टूबर 2023 में भारत में पांच-दरवाजे वाली SUV लॉन्च करने के पांच महीने बाद, मारुति ने लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका सहित प्रमुख विदेशी बाजारों में जिम्नी का निर्यात शुरू किया और मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से इसे मजबूत बाजार प्रतिक्रिया मिली। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि नवंबर 2020 से मारुति सुजुकी हरियाणा में अपने गुड़गांव प्लांट से अफ्रीका और मध्य पूर्व में बाएं और दाएं-हाथ-ड्राइव बाजारों में निर्यात के लिए विशेष रूप से तीन-दरवाजे वाले मॉडल का उत्पादन कर रही थी।
भारत में तैयार जिम्नी 5-डोर के एक्सपोर्ट में तब जोरदार वृद्धि हुई, जब 30 जनवरी, 2025 को सुजुकी मोटर कॉर्प ने 3 अप्रैल को नियोजित आधिकारिक लॉन्च से पहले जापान में 'नोमेड' के रूप में मॉडल को पेश किया। जापान में जिम्नी 5-डोर की शुरूआत ने मारुति की एक्सपोर्ट यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया, क्योंकि यह मारुति फ्रोंक्स के बाद दूसरी SUV बन गई, जिसे फाइनेंशियल ईयर 20225 में सुजुकी के घरेलू बाजार में सप्लाई की गई।
जापान में जिम्नी 5-डोर के लिए ग्राहकों की भारी डिमांड देख गई, क्योंकि बुकिंग खुलने के सिर्फ 4 दिन बाद कंपनी को 50,000 से अधिक प्री-ऑर्डर मिले और उसे इस भारत में निर्मित मॉडल के लिए बुकिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 12.76 लाख से 14.81 लाख रुपए के बीच हैं। जिम्नी में एकमात्र 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है मिलता है, जो 105hp का पावर और 134 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। इसका मैनुअल वेरिएंट 16.94kpl का माइलेज और ऑटोमैटिक 16.39kpl के माइलेज का दावा करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।